Tuesday, 15 May 2018

Indian Geography Quiz set 3

101.
निम्नलिखित में से मध्य प्रदेश का कौन सा शहर शिप्रा नदी के तट पर बसा हुआ है?
[A] इंदौर
[B] उजैन
[C] ग्वालियर
[D] भोपाल
Hide Answer
Correct Answer: B [उजैन ]
Explanation:
शिप्रा नदी का उदय विन्ध्य पर्वत श्रृंखला में काकरी बरदी पहाड़ियों से निकलती है। यह नदी चम्बल में समाहित होती है। उज्जैन में इस नदी के तट पर प्रत्येक 12 वर्ष बाद कुम्भ मेला आयोजित किया जाता है।
102.
चम्बल नदी निम्नलिखित में से किस राज्य में नहीं बहती?
[A] उत्तर प्रदेश
[B] मध्य प्रदेश
[C] राजस्थान
[D] गुजरात
Hide Answer
Correct Answer: D [गुजरात ]
Explanation:
चम्बल नदी यमुना की सहायक नदी है। चम्बल नदी मध्य प्रदेश और राजस्थान में बहने के बाद उत्तर प्रदेश में यमुना में मिल जाती है।
103.
अंदमान व निकोबार द्वीपसमूह को मिलाकर भारत की कुल तटीय रेखा की लम्बाई कितनी है?
[A] 5,517 किलोमीटर
[B] 7,517 किलोमीटर
[C] 6,518 किलोमीटर
[D] 7,218 किलोमीटर
Hide Answer
Correct Answer: B [7,517 किलोमीटर ]
Explanation:
भारत की थल सीमा की कुल लम्बाई 15,200 किलोमीटर है, जबकि अंदमान व निकोबार के साथ भारत की समुद्री सीमा की लम्बाई 7,516.6 किलोमीटर है।
104.
सरहिंद नहर किस नदी पर स्थित है?
[A] सतलुज
[B] रावी
[C] व्यास
[D] उपरोक्त में से कोई नहीं
Hide Answer
Correct Answer: A [सतलुज ]
Explanation:
सरहिंद नहर पंजाब में स्थित है, इसका निर्माण 1882 में किया गया था। इस नहर में सतलुज नदी का पानी इस्तेमाल किया जाता है, यह नहर सिन्धु नदी प्रवाह तंत्र की सबसे पुरानी नहरों में से एक है।
105.
भारत-म्यांमार फ्रेंडशिप रोड भारत के किस राज्य को म्यांमार से जोडती है?
[A] असम
[B] मणिपुर
[C] मेघालय
[D] नागालैंड
Hide Answer
Correct Answer: B [मणिपुर ]
Explanation:
भारत-म्यांमार फ्रेंडशिप रोड की कुल लम्बाई लगभग 160 किलोमीटर है, यह सड़क म्यांमार के तमु-कलेवा-कलेमयो को भारत में मणिपुर के मोरेह से जोड़ती है।
106.
“सिल्वीकल्चर” का सम्बंध किससे है?
[A] रेशम कीट पालन
[B] कपडा उद्योग से सम्बंधित फसलें
[C] वन विकास
[D] इमारती लकड़ी
Hide Answer
Correct Answer: C [वन विकास ]
Explanation:
सिल्वीकल्चर को हिंदी में वनवर्धन कहा जाता है। वनों को लगाने, उनके विकास, संरचना, स्वास्थ्य, एवं गुणवत्ता के नियंत्रण का व्यवहार सिल्वीकल्चर 
107.
सिन्धु नदी किस पर्वत श्रेणी से निकलती है?
[A] रोहतांग दर्रा
[B] दक्षिण पूर्वी कश्मीर
[C] कैलाश श्रेणी की उत्तरी ढलान
[D] कैलाश श्रेणी की पूर्वी ढलान
Hide Answer
Correct Answer: C [कैलाश श्रेणी की उत्तरी ढलान ]
Explanation:
सिन्धु नदी कैलाश श्रेणी की उत्तरी ढलान में मानसरोवर झील के निकट  उत्पन्न होती है। यह तिब्बत से होते हुए भारत में प्रवेश करती है तत्पश्चात पाकिस्तान में चली जाती है।
108.
निम्नलिखित में से गलत कथन को चुनिए : 
[A] सतलुज नदी मानसरोवर झील के निकट राकसताल से निकलती है
[B] रावी नदी रोहतांग दर्रे से निकलती है
[C] झेलम कश्मीर के दक्षिण पूर्वी भाग से निकलती है
[D] चिनाब चन्द्र और व्यास नदियों के संगम से बनती है
Hide Answer
Correct Answer: D [चिनाब चन्द्र और व्यास नदियों के संगम से बनती है ]
Explanation:
चिनाब  चंद्रा और भागा नामक दो नदियों के संगम से बनती हैं, यह दो नदियाँ हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीती जिले से ही निकलती है। तांदी नामक स्थान पर इन दो नदियों का संगम होता है। चिनाब नदी को हिमाचल प्रदेश चंद्रभागा नदी कहा जाता है।
109.
डंकन दर्रा निम्नलिखित में से किन स्थानों का अलग करता है?
[A] रूटलैंड द्वीप व लिटिल अंदमान
[B] अंदमान व निकोबार
[C] उत्तरी व दक्षिणी अंदमान
[D] दक्षिणी अंदमान व लिटिल अंदमान
Hide Answer
Correct Answer: A [रूटलैंड द्वीप व लिटिल अंदमान ]
Explanation:
डंकन दर्रा दक्षिणी अंदमान व लिटिल अंदमान के बीच स्थित है। डंकन दर्रा हिन्द महासागर में स्थित एक जलडमरूमध्य है, यह लगभग 48 किलोमीटर चौड़ा है। 
110.
भारतीय वन अनुसन्धान संस्थान किस स्थान पर स्थित है?
[A] गाजियाबाद 
[B] देहरादून
[C] दिल्ली
[D] लखनऊ
Hide Answer
Correct Answer: B [देहरादून ]
Explanation:
भारतीय वन अनुसन्धान संस्थान उत्तराखंड के देहरादून में स्थित है, इसकी स्थापना 1906 ईसवी में की गयी थी।

111.
निम्नलिखित में से कौन सा जल स्त्रोत भारत के दक्षिण पूर्व में और मालदीव के पूर्व में स्थित है?
[A] लक्षद्वीप सागर
[B] मन्नार की खाड़ी
[C] पल्क स्ट्रेट
[D] मिनिकॉय
Hide Answer
Correct Answer: A [लक्षद्वीप सागर ]
Explanation:
लक्षद्वीप सागर की सीमा भारत, मालदीव और श्रीलंका से लगती है। इसका कुल क्षेत्र 7,86,000 वर्ग किलोमीटर है।
112.
अमरावती जलाशय भारत के किस राष्ट्रीय उद्यान में स्थित है?
[A] इंदिरा गाँधी वन्यजीव अभ्यारण्य
[B] मुदुमलाई राष्ट्रीय उद्यान
[C] पम्पदुम शोला राष्ट्रीय उद्यान
[D] उपरोक्त में से कोई नहीं
Hide Answer
Correct Answer: A [इंदिरा गाँधी वन्यजीव अभ्यारण्य ]
Explanation:
अमरावती जलाशय तमिलनाडु के इंदिरा गाँधी वन्यजीव अभ्यारण्य में स्थित है। इंदिरा गाँधी वन्यजीव अभ्यारण्य का नाम अब बदल कर अनामलाई टाइगर रिज़र्व रखा गया है।

113.
गुजरात के निकट कौन सी पर्वत श्रृंखला शुरू होती है जो पूर्व में महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश होते हुए छत्तीसगढ़ तक जाती है?
[A] विन्ध्य श्रृंखला
[B] अरावली श्रृंखला
[C] तोबा काकर श्रृंखला
[D] सतपुड़ा श्रृंखला
Hide Answer
Correct Answer: D [सतपुड़ा श्रृंखला ]
Explanation:
विन्ध्य और सतपुड़ा श्रृंखला भारत को दो भागों में बांटती हैं। नर्मदा और तापी नदी सतपुड़ा श्रृंखला से उत्पन्न होती हैं।
114.
निम्नलिखित में से कौन सा एल्युमीनियम अयस्क सर्वाधिक महत्वपूर्ण है?
[A] चूना पत्थर
[B] बॉक्साइट
[C] ग्रेनाइट
[D] लेड
Hide Answer
Correct Answer: B [बॉक्साइट ]
Explanation:
बॉक्साइट (Bauxite) अल्युमिनियम का एक अयस्क है। यही विश्व में अलुमिनियम का मुख्य स्रोत है। इसमें गिब्साइट Al(OH)3, बोमाइट (boehmite γ-AlO(OH) तथा डायास्पोर (diaspore α-AlO(OH), तथा दो लोहे के आक्साइड गोथाइट (goethite) एवं हेमाटाइट और एनातेज (anatase TiO2) की अल्प मात्रा मिशिर्त होती है।।
115.
तमिलनाडु का जयनकोदम निम्नलिखित में से किस खनिज के लिए प्रसिद्ध है?
[A] बॉक्साइट
[B] लिग्नाइट
[C] केल्साइट
[D] मेग्नेसाईट
Hide Answer
Correct Answer: B [लिग्नाइट ]
Explanation:
जयनकोदम तमिलनाडु के अरियालुर जिले में स्थित है।
116.
जोंगसोंग चोटी किस राज्य में स्थित है?
[A] सिक्किम
[B] पश्चिम बंगाल
[C] मणिपुर
[D] नागालैंड
Hide Answer
Correct Answer: A [सिक्किम ]
Explanation:
जोंगसोंग पर्वत की ऊंचाई 7,462 मीटर है, यह विश्व का 57वां सबसे ऊंचा पर्वत है।
117.
निम्नलिखित नदियों का अवलोकन कीजिये :
1. सिन्धु 
2. ब्रह्मपुत्र 
3. गंगा 
4. गोदावरी  
नदियों को उनकी लम्बाई के अनुसार घटते क्रम में व्यवस्थित कीजिये:
[A] 1→2→3→4
[B] 2→1→3→4
[C] 3→1→4→2
[D] 2→3→1→4
Hide Answer
Correct Answer: A [1→2→3→4 ]
Explanation:
सिन्धु नदी की लम्बाई 3610 किलोमीटर है। ब्रह्मपुत्र नदी की लम्बाई 2,900 किलोमीटर है। गंगा नदी की लम्बाई 2,525 किलोमीटर है। गोदावरी नदी की  लम्बाई 1465 किलोमीटर है।
118.
भारत में सबसे पहले गहरे पानी में गैस का उत्पादन किस ब्लाक में शुरू हुआ?
[A] कृष्णा गोदावरी डी 6
[B] महानदी डीपवाटर ब्लॉक NEC-DWN 2001/2
[C] SB-11
[D] KG-DWN-2005/2
Hide Answer
Correct Answer: A [कृष्णा गोदावरी डी 6 ]
Explanation:
अप्रैल 2009 में रिलायंस कंपनी ने कृष्णा गोदावरी बेसिन के  डी-6 ब्लाक से प्राकृतिक गैस का उत्पादन शुरू किया।
119.
भारत के किन दो राज्यों में थोरियम पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है?
[A] केरल व आंध्र प्रदेश
[B] केरल व तमिलनाडु
[C] केरल व राजस्थान
[D] केरल व ओडिशा
Hide Answer
Correct Answer: C [केरल व राजस्थान ]
Explanation:
भारत में थोरियम के भंडार लगभग 3,60,000 टन है, भारत का थोरियम भंडार विश्व के कुल भण्डार का 25% है।
120.
निम्नलिखित में भारत में कौन सा स्थान केसर के उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है?
[A] सिक्किम
[B] असम
[C] जम्मू-कश्मीर
[D] मेघालय
Hide Answer
Correct Answer: C [जम्मू-कश्मीर ]
Explanation:
कश्मीरी केसर की गुणवत्ता, रंग व स्वाद विश्व के सर्वोत्तम माना जाता है, कश्मीर एक छोटे से क्षेत्र पम्पोर में अधिकतर केसर की खेती की जाती है।

121.
भारत में प्राकृतिक यूरेनियम के भण्डार में तुम्माल्पल्ले में पाए जाते हैं, तुम्माल्पल्ले किस राज्य में स्थित है?
[A] केरल
[B] तमिलनाडु
[C] आंध्र प्रदेश
[D] ओडिशा
Hide Answer
Correct Answer: C [आंध्र प्रदेश ]
Explanation:
तुम्माल्पल्ले खदान आंध्र प्रदेश के कदपा में स्थित हैं, 2011 भारतीय परमाणु उर्जा आयोग द्वारा किये गए अनुसन्धान में यह पाया गया की तुम्माल्पल्ले में विश्व का सबसे बड़ा यूरेनियम का संभावित भंडार है।
122.
भारत में मौजूद कोयले की विशिष्टता के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये :
1. इसमें सिलिका और एलुमिना की मात्र अधिक होती है 
2. यह कम अपघर्षक होता है 
3. इसमें ऐश की मात्रा कम होती है 
उपरोक्त में से कौन सा कथन सही है?
[A] केवल 1
[B] 1 और 2
[C] 1, 2 और 3
[D] 2 और 3
Hide Answer
Correct Answer: A [केवल 1 ]
Explanation:
भारत में मौजूद कोयले में सिलिका और एलुमिना की मात्रा अधिक होती है। इसमें एश कंटेंट की मात्रा 35 से 40 प्रतिशत होती है।
123.
भारत में ज्वारीय उर्जा उत्पादन की सर्वाधिक क्षमता निम्नलिखित में से किस स्थान पर विद्यमान है?
[A] खम्बात की खाड़ी
[B] कच्छ की खाड़ी
[C] सुंदरबन
[D] पल्क स्ट्रेट
Hide Answer
Correct Answer: D [पल्क स्ट्रेट ]
Explanation:
खम्बात की खाड़ी अरब सागर में गुजरात के निकट स्थित है।
124.
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. सतलुज नदी 
2. सिन्धु नदी 
3. घाघरा नदी 
उपरोक्त में से कौन सी नदी तिब्बत से निकलती है?
[A] 1 और 3
[B] 2 और 3
[C] 1 और 3
[D] 1, 2 और 3
Hide Answer
Correct Answer: D [1, 2 और 3 ]
Explanation:
घाघरा नदी तिब्बत में मानसरोवर झील के निकट उत्पन्न होती है, नेपाल से होते हुए यह भारत में ब्रह्मघाट में शारदा नदी से मिल जाती है। 
सिन्धु नदी तिब्बत में मानसरोवर झील से निकलती है, यह भारत में लद्दाख से होते हुए पाक अधिकृत कश्मीर में प्रवेश करती है। 
सतलुज नदी तिब्बत में माउंट कैलाश से निकलती है, यह भारत में हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में शिपकी दर्रे से प्रवेश करती है।
125.
पश्चिम बंगाल के राढ़ क्षेत्र में किस कौन सी मृदा मुख्य रूप से पायी जाती है?
[A] अलुवियल मृदा
[B] लाल मृदा
[C] काली मृदा
[D] एसिड सल्फेट मृदा
Hide Answer
Correct Answer: B [लाल मृदा ]
Explanation:
राढ़ क्षेत्र पश्चिम बंगाल में छोटानागपुर पठार और गंगा डेल्टा का बीच में स्थित है।
126.
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये : 
1. महाराष्ट्र भारत में कोरनड्रम का एकमात्र उत्पादक है 
2. रूबी और प्लैटिनम केवल ओडिशा में उत्पादित किये जाते हैं 
[A] केवल 1 सही है
[B] केवल 2 सही है
[C] 1 और 2 दोनों सही हैं
[D] 1 और 2 दोनों गलत हैं
Hide Answer
Correct Answer: C [1 और 2 दोनों सही हैं ]
Explanation:
महाराष्ट्र कोरनड्रम का एकमात्र उत्पादक है और यह ओडिशा के बाद मेगनीज का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है। महाराष्ट्र के विदर्भ और कोंकण क्षेत्र में खनिज बेल्ट स्थित है।
127.
लक्षद्वीप को मलिकु एटोल से कौन सा चैनल अलग करता है?
[A] 10° चैनल
[B] 9° चैनल
[C] कोको चैनल
[D] कर्दिवा चैनल
Hide Answer
Correct Answer: B [9° चैनल ]
Explanation:
9° चैनल लक्षद्वीप और मलिकु एटोल को अलग करता है, जबकि 10° चैनल अंदमान और निकोबार द्वीप को अलग करता है।
128.
भारत के 90% हीरे किस शहर में प्रसंस्कृत किये जाते हैं?
[A] बड़ोदा
[B] मुंबई
[C] सूरत
[D] जयपुर
Hide Answer
Correct Answer: C [सूरत ]
Explanation:
गुजरात का सूरत शहर हीरे की कटाई और पोलिशिंग के लिए विश्व प्रसिद्ध है।
129.
बिहार, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में निम्नलिखित में से किस कारण से वर्षा होती है?
[A] पश्चिमी विक्षोभ
[B] पूर्वी विक्षोभ
[C] पश्चिमी पवनें
[D] उपरोक्त सभी
Hide Answer
Correct Answer: A [पश्चिमी विक्षोभ ]
Explanation:
पश्चिमी विक्षोभ भूमध्य सागर और अटलांटिक महासागर से उत्पन्न होता है, हिमालय पर्वत श्रृंखला के अवरोध के कारण यह विक्षोभ उत्तर भारत के कुछ क्षेत्रों में वर्षा करते हैं।
130.
निम्नलिखित में से ओजोन परत किसमें पायी जाती है?
[A] स्ट्रेटोस्फियर
[B] मेसोस्फियर
[C] आयनोस्फियर
[D] ट्रोपोस्फीयर
Hide Answer
Correct Answer: A [स्ट्रेटोस्फियर ]
Explanation:
आयनोस्फीयर वातावरण में 60 किलोमीटर से 1,000 के बीच स्थित है।

131.
निम्नलिखित में से नमक का मुख्य स्त्रोत कौन सा है?
[A] साल्ट पैन
[B] साल्ट लेक
[C] साल्ट रॉक्स
[D] उपरोक्त में से कोई नहीं
Hide Answer
Correct Answer: A [साल्ट पैन ]
Explanation:
भारत विश्व का तीसरा सबसे बड़ा नमक उत्पादक देश है, भारत में प्रतिवर्ष 148 लाख टन नमक का उत्पादन किया जाता है।
132.
भारत के अंदमान व निकोबार द्वीप की समुद्री सीमा किसके साथ लगती है?
[A] थाईलैंड
[B] थाईलैंड और इंडोनेशिया
[C] थाईलैंड, श्रीलंका और इंडोनेशिया
[D] थाईलैंड और श्रीलंका
Hide Answer
Correct Answer: B [थाईलैंड और इंडोनेशिया ]
Explanation:
अंदमान निकोबार द्वीपसमूह बंगाल की खाड़ी में स्थित है, इसका कुल क्षेत्रफल 8,250 वर्ग किलोमीटर है।
133.
हीराकुंड जलविद्युत् परियोजना किस नदी पर स्थित है?
[A] चम्बल
[B] गंडक
[C] महानदी
[D] सोनभद्र
Hide Answer
Correct Answer: C [महानदी ]
Explanation:
हीराकुंड बाँध ओडिशा में महानदी पर बनाया गया है, यह विश्व के सबसे बड़े बाँध में से एक है। इस बाँध का निर्माण 1948 में शुरू हुआ और 1957 में यह बन कर तैयार हुआ।
134.
निम्नलिखित में से कौन सा तेल उत्पादन के लिए नहीं जाना जा है?
[A] बॉम्बे हाई
[B] दिगबोई
[C] अंकलेश्वर
[D] जामनगर
Hide Answer
Correct Answer: D [जामनगर ]
Explanation:
गुजरात के जामनगर में विश्व की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी स्थित है, यह तेल शोधन कारखाना रिलायंस द्वारा स्थापित किया गया है।
135.
भारत का एकमात्र सक्रीय ज्वालामुखी निम्नलिखित में किस स्थान पर स्थित है?
[A] कार निकोबार
[B] बेरन द्वीप
[C] माया बंदर
[D] लक्षद्वीप
Hide Answer
Correct Answer: B [बेरन द्वीप ]
Explanation:
भारत का एक मात्र सक्रीय ज्वालामुखी अंडमान का निकोबार द्वीप समूह में स्थित है, यह दक्षिण एशिया का एक मात्र चिन्हित ज्वालामुखी है।
136.
जोजिला दर्रा देश के किस राज्य में स्थित है?
[A] जम्मू-कश्मीर
[B] सिक्किम
[C] उत्तराखंड
[D] अरुणाचल प्रदेश
Hide Answer
Correct Answer: A [जम्मू-कश्मीर ]
Explanation:
जोजिला दर्रा जम्मू-कश्मीर में सोनमर्ग के समीप स्थित है, यह 3,528 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह दर्रा लद्दाख और कश्मीर को जोड़ता है। 
137.
भारतीय मानक समय किस अक्षांश पर निश्चित किया गया है?
[A] 85.5° E
[B] 83.5° E

[C] 82.5° E
[D] 84.5° E
Hide Answer
Correct Answer: C [82.5° E ]
Explanation:
भारत मानक समय 1906 ईसवी में 82.5° E पर निश्चित किया गया था। यह ग्रीनविच मीन टाइम से 5.30 घंटे आगे है।
138.
भारत की पहली स्टील फैक्ट्री निम्नलिखित में से किस स्थान पर स्थित है?
[A] जमशेदपुर
[B] दुर्गापुर
[C] बर्नपुर
[D] भिलाई
Hide Answer
Correct Answer: C [बर्नपुर ]
Explanation:
1870 में जेम्स एरस्किन द्वारा कुल्टी में एक लोह उत्पादन केंद्र की स्थापना की गयी थी। 1881 में इसका नाम बुर्राकर आयरन वर्क्स रखा गया, और  इसका नाम में बंगाल आयरन एंड स्टील कंपनी रखा गया है।
139.
भारतीय रेलवे को कितने जोन में बांटा गया है?
[A] 14
[B] 16
[C] 17
[D] 20
Hide Answer
Correct Answer: C [17 ]
Explanation:
भारतीय रेलवे की स्थापना 8 मई, 1845 में की गयी थी, भारतीय रेल नेटवर्क विश्व का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। भारत में रेल नेटवर्क की कुल लम्बाई 1,21,407 किलोमीटर है।
140.
भारत में किस राज्य द्वारा रबड़ का उत्पादन सबसे अधिक किया जाता है?
[A] असम
[B] केरल
[C] तमिलनाडु
[D] कर्नाटक
Hide Answer
Correct Answer: B [केरल ]
Explanation:
भारत के कुल रबड़ उत्पादन का 90% उत्पादन केवल केरल द्वारा किया जाता है, रबड़ उत्पादन के अंतर्गत 5.45 लाख हेक्टेयर क्षेत्र आता है।

141.
पवन उर्जा तकनीक केंद्र किस स्थान पर स्थित है?
[A] हैदराबाद
[B] चेन्नई
[C] बंगलौर
[D] कोच्ची
Hide Answer
Correct Answer: B [चेन्नई ]
Explanation:
पवन उर्जा तकनीक केंद्र की स्थापना 1998-99 में की गयी थी, यह तमिलनाडु के चेन्नई में स्थित है।
142.
भारत का पहला बहु-उद्देशीय नदी घाटी प्रोजेक्ट कब लांच किया गया?
[A] 1948
[B] 1951
[C] 1953
[D] 1956
Hide Answer
Correct Answer: A [1948 ]
Explanation:
दामोदर घाटी परियोजना स्वतंत्र भारत का पहला बहुउद्देशीय नदी घाटी प्रोजेक्ट था। दामोदर घाटी कारपोरेशन की स्थापना 7 जुलाई, 1948 को की गयी थी।
143.
गन्ना उत्पादन में भारत का विश्व में कौन सा स्थान है?
[A] पहला
[B] दूसरा
[C] तीसरा
[D] चौथा
Hide Answer
Correct Answer: B [दूसरा ]
Explanation:
ब्राज़ील विश्व का सबसे बड़ा गन्ना उत्पादक देश है। ब्राज़ील, भारत, चीन, थाईलैंड, पाकिस्तान और मेक्सिको विश्व के बड़े गन्ना उत्पादक देश हैं।
144.
हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड निम्नलिखित में से किस स्थान पर स्थित है?
[A] कोच्ची
[B] मुंबई
[C] विशाखापत्तनम
[D] चेन्नई
Hide Answer
Correct Answer: C [विशाखापत्तनम ]
Explanation:
हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में स्थित है। इसकी स्थापना 21 जून, 1941 में की गयी थी।
145.
भारत सरकार ने पहली राष्ट्रीय वन नीति कब जारी की थी?
[A] 1948
[B] 1952
[C] 1962
[D] 1968
Hide Answer
Correct Answer: B [1952 ]
Explanation:
भारत सरकार ने पहली राष्ट्रीय वन नीति 1952 में जारी की थी। परन्तु भारत में वन नीति की शुरुआत ब्रिटिश काल में 1894 में हो गयी थी। 1952 और 1988 में इसमें संशोधन किये गए।
146.
भारत के 3 सबसे बड़े अफीम उत्पादक राज्य कौन से हैं?
[A] राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश
[B] मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान
[C] मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश
[D] राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश
Hide Answer
Correct Answer: C [मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश ]
Explanation:
भारत में संयुक्त राष्ट्र के सिंगल कन्वेंशन ऑन नार्कोटिक  ड्रग्स, 1961 अधिनियम के अधीन अफीम का उत्पादन चिकित्सा उद्देश्य के लिए किया जाता है।
147.
निम्नलिखित में से किस नदी को छत्तीसगढ़ की जीवनरेखा कहा जाता है?
[A] शिवनाथ
[B] महानदी
[C] रिहंद
[D] सोन
Hide Answer
Correct Answer: B [महानदी ]
Explanation:
महानदी का उद्गाम स्थान छत्तीसगढ़ के सिहावा में स्थित है। इस नदी की कुल लम्बाई 858 किलोमीटर है।
148.
पारादीप बंदरगाह निम्नलिखित में से किस डेल्टा पर स्थित है?
[A] रिहंद
[B] महानदी
[C] बैतरणी
[D] उपरोक्त में से कोई नहीं
Hide Answer
Correct Answer: B [महानदी ]
Explanation:
पारादीप बंदरगाह ओडिशा में महानदी और बंगाल की खाड़ी के समीप स्थित है। यह बंदरगाह 12 मार्च, 1966 को शुरू हुआ था।
149.
पश्चिमी भारत में कच्छ की खाड़ी के अलावा और कौन सा स्थान ज्वारीय उर्जा के लिए उपयुक्त है?
[A] खम्बात की खाड़ी
[B] लक्षद्वीप सागर
[C] मन्नार की खाड़ी
[D] उपरोक्त में से कोई नहीं
Hide Answer
Correct Answer: B [लक्षद्वीप सागर ]
Explanation:
खम्बात की खाड़ी गुजरात में अरब सागर के साथ स्थित है, यह खाड़ी लगभग 200 किलोमीटर लम्बी है।
150.
झरिया, रानीगंज, तलचर और कोरबा कोयला क्षेत्र किन राज्यों में स्थित हैं?
[A] तमिलनाडु, ओडिशा, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल
[B] झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़
[C] पश्चिम बंगाल, झारखण्ड, ओडिशा और छत्तीसगढ़
[D] पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और झारखण्ड
Hide Answer
Correct Answer: B [झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ ]
Explanation:
झरिया कोयला क्षेत्र झारखण्ड में स्थित है, रानीगंज कोयला क्षेत्र पश्चिम बंगाल में स्थित है। तलचर ओडिशा में व कोरबा कोयला क्षेत्र छत्तीसगढ़ में स्थित है। 
















No comments:

Post a Comment