Tuesday, 15 May 2018

Indian Geography Quiz set 2

51.
तुलबुल परियोजना किस नदी पर स्थित है?
[A] सिन्धु
[B] रावी
[C] झेलम
[D] व्यास
Hide Answer
Correct Answer: C [झेलम ]
Explanation:
तुलबुल परियोजना जम्मू-कश्मीर राज्य में झेलम नदी पर स्थित है।
52.
कायाल नामक भौगोलिक सरंचना भारत में किस राज्य में पायी जाती है?
[A] कर्नाटक
[B] महाराष्ट्र
[C] केरल
[D] तमिलनाडु
Hide Answer
Correct Answer: C [केरल ]
Explanation:
“कायाल” केरल में पाए जाते हैं, यह मछली पकड़ने और अंतर्देशीय परिवहन के लिए उपयोगी होती हैं। प्रसिद्ध नेहरु ट्राफी पुन्नामदा कायाल में आयोजित की जाती है।
53.
निम्नलिखित में से कौन सी नदी अमरकंटक से निकलती है?
[A] बेतवा
[B] माही
[C] नर्मदा
[D] ताप्ती
Hide Answer
Correct Answer: C [नर्मदा ]
Explanation:
नर्मदा नदी मध्य प्रदेश में अमरकंटक पहाड़ियों से निकलती है। ताप्ती नदी मध्य प्रदेश के बेतुल जिले में सतपुड़ा श्रेणी से निकलती है। बेतवा नदी विन्ध्य श्रेणी से निकलती है, यह यमुना की सहायक नदी है।
54.
निम्नलिखित में से किस बंदरगाह को अरब सागर की रानी कहा जाता है?
[A] विजाग बंदरगाह
[B] पारादीप बंदरगाह
[C] कोच्ची बंदरगाह
[D] मुंबई बंदरगाह
Hide Answer
Correct Answer: C [कोच्ची बंदरगाह ]
Explanation:
केरल का कोच्ची बंदरगाह एक प्राकृतिक बंदरगाह है, यह वेम्बनाद कायल में स्थित है।
55.
भारत की सर्वाधिक सीमा किस देश के साथ लगती है?
[A] पाकिस्तान
[B] चीन
[C] बांग्लादेश
[D] नेपाल
Hide Answer
Correct Answer: C [बांग्लादेश ]
Explanation:
भारत की कुल थल सीमा 15,106.7 किलोमीटर है, इसमें भारत के 92 जिले व 17 राज्य शामिल हैं। भारत की जलीय सीमा 7,516.6 किलोमीटर है, इसमें 13 राज्य व केंद्र शासित प्रदेश शामिल हैं।
बांग्लादेश के भारत की थल सीमा 4,096.7 किलोमीटर है।
चीन के साथ भारत की कुल सीमा 3,488 किलोमीटर है।
पाकिस्तान के साथ भारत की कुल सीमा 3,323 किलोमीटर है।
56.
पौधे के विकास के लिए सर्वोत्तम मृदा कौन सी होती है?
[A] रेतीली मिट्टी
[B] चिकनी मिट्टी
[C] दोमट मिट्टी
[D] गाद युक्त मिट्टी
Hide Answer
Correct Answer: C [दोमट मिट्टी ]
Explanation:
दोमट मिट्टी में रेत, चिकनी मिट्टी और ह्यूमस का मिश्रण होता है। इसमें जल संचय की क्षमता अधिक होती है, और इसमें पर्याप्त खनिज पाए जाते हैं जो पौधे के विकास के लिए ज़रूरी होते हैं।
57.
भारत के निम्नलिखित क्षेत्रों पर विचार कीजिए :’
1. उत्तर पूर्वी हिमालय 
2. पश्चिमी घाट 
3. पूर्वी घाट 
उपरोक्त में से किस क्षेत्र में उष्णकटिबंधीय वर्षा वन पाए जाते हैं?
[A] 1 और 2
[B] 2 और 3
[C] 1 और 3
[D] उपरोक्त में से कोई नहीं
Hide Answer
Correct Answer: A [1 और 2 ]
Explanation:
उष्णकटिबंधीय वर्षा वन उन क्षेत्रों में पाए जाते हैं जहाँ भारी वर्षा होती है। भारत में अंडमान व निकोबार द्वीप, उत्तर पूर्वी भारत के राज्य और पश्चिमी घाट के कुछ हिस्सों में इस प्रकार के वन पाए जाते हैं।
58.
पुष्कर घाटी से निकलने के बाद लूनी नदी कहाँ समाप्त होती है?
[A] साबरमती की सहायक नदी
[B] कच्छ के रण
[C] अरब सागर
[D] माउंट आबू
Hide Answer
Correct Answer: B [कच्छ के रण ]
Explanation:
लूनी नदी का उदय राजस्थान में अरावली श्रेणी में पुष्कर घाटी से होता है, यह नदी कच्छ के रण के दलदल युक्त क्षेत्र में समाप्त हो जाती है।
59.
चिरिया लोह खदान काम्प्लेक्स किस राज्य में स्थित है?
[A] बिहार
[B] छत्तीसगढ़
[C] झारखण्ड
[D] उत्तर प्रदेश
Hide Answer
Correct Answer: C [झारखण्ड ]
Explanation:
चिरिया झारखण्ड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में स्थित है। यह चिरिया लोह खदान भारत की सबसे बड़ी लोह अयस्क खदान है, यहाँ पर 2,000 मिलियन टन का लोह अयस्क भंडार मौजूद है। इस खदान में भारतीय स्टील प्राधिकरण द्वारा काम किया जाता है।
60.
“मंगल” शब्द किस प्रकार की वनस्पति के लिए इस्तेमाल किया जाता है?
[A] जलीय पौधे
[B] अल्गल ब्लूम्स 
[C] मैन्ग्रोव
[D] भूमध्यसागरीय वन
Hide Answer
Correct Answer: C [मैन्ग्रोव ]
Explanation:
मैन्ग्रोव एक किस्म का झाड़ीनुमा पौधा होता है, इस प्रकार की वनस्पति दलदल युक्त स्थानों पर पायी जाती है, भारत में सुन्दरबन में मैन्ग्रोव पाए जाते हैं।

61.
लोह तत्व मात्रा के आधार पर कौन सा लोहा सर्वश्रेष्ठ होता है?
[A] मेग्नेटाइट
[B] हेमेटाइट
[C] लिमोनाईट
[D] सिडराईट
Hide Answer
Correct Answer: A [मेग्नेटाइट ]
Explanation:
मेग्नेटाइट के बाद हेमेटाइट, लिमोनाईट और सिडराईट की गुणवत्ता थोड़ी-थोड़ी कम होती जाती है।
62.
सुंडा ट्रेंच किस सागर/महासागर में स्थित है?
[A] हिन्द महासागर
[B] प्रशांत महासागर
[C] अटलांटिक महासागर
[D] अरब सागर
Hide Answer
Correct Answer: A [हिन्द महासागर ]
Explanation:
सुंडा ट्रेंच को जावा ट्रेंच भी कहा जाता है, यह इंडोनेशिया के सुमात्रा के निकट हिन्द महासगर में स्थित है।
63.
अमरावती, अर्कावती, भवानी, चिन्नर, हेमावती, होंनुहोल और काबिनी किसकी सहायक नदियाँ हैं?
[A] कावेरी
[B] कृष्णा
[C] गोदावरी
[D] नर्मदा
Hide Answer
Correct Answer: A [कावेरी ]
Explanation:
कावेरी नदी पश्चिमी घाट में कर्नाटक से निकलती है, इसकी कुल लम्बाई 765 किलोमीटर है।
64.
निम्नलिखित में से किस दशक में भारत की जनसँख्या की दर नकारात्मक थी?
[A] 1901-11
[B] 1911-1921
[C] 1921-1931
[D] 1931-1941
Hide Answer
Correct Answer: B [1911-1921]
Explanation:
1901-1921 के दशक के दौरान भारत की जनसँख्या दर काफी स्थिर थी, इस कारण से 1911 से 1921 के बीच जनसँख्या विकास दर नकारात्मक रही।
65.
एक घंटे के अंतर के लिए कितने देशांतर की आवश्यकता होती है?
[A] 10 डिग्री
[B] 15 डिग्री
[C] 20 डिग्री
[D] 25 डिग्री
Hide Answer
Correct Answer: B [15 डिग्री ]
Explanation:
सामान्यतया 15 डिग्री देशांतर पर समय में 1 घंटे का अंतर होता है।
66.
पश्चिम बंगाल में स्थित कूच बिहार किस उद्योग के लिए प्रसिद्ध है?
[A] कपास कपडा उद्योग
[B] रेशम उद्योग
[C] पेट्रोलियम उद्योग
[D] शीशा उद्योग
Hide Answer
Correct Answer: B [रेशम उद्योग ]
Explanation:
कूच बिहार जिला पश्चिम बंगाल में स्थित है, इसका कुल क्षेत्रफल 3,387 वर्ग किलोमीटर है।
67.
भारत और बांग्लादेश के बीच फर्रखा बाँध विवाद किस नदी के जल बंटवारे को लेकर है?
[A] गंगा
[B] ब्रह्मपुत्र
[C] तीस्ता
[D] दामोदर
Hide Answer
Correct Answer: A [गंगा ]
Explanation:
फर्रखा बाँध पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में गंगा नदी के किनारे पर स्थित है। यह बांग्लादेश सीमा से लगभग 16.5 किलोमीटर दूर है। यह बाँध 1972 में बन कर तैयार हुआ था।
68.
भारत में नूनमति नामक स्थान किसलिए प्रसिद्ध है?
[A] नमक उद्योग
[B] पेट्रोलियम उद्योग
[C] कागज़ उद्योग
[D] कपडा उद्योग
Hide Answer
Correct Answer: B [पेट्रोलियम उद्योग ]
Explanation:
नूनमती असम के गुवाहाटी में स्थित है, यह पेट्रोलियम उद्योग के लिए प्रसिद्ध है। इस स्थान पर इंडियन आयल कंपनी द्वारा पहला तेल शोधन कारखाना शुरू किया गया था।
69.
राउरकेला और दुर्गापुर स्टील प्लान की संकल्पना किस पंचवर्षीय में की गयी थी?
[A] पहली
[B] दूसरी
[C] तीसरी
[D] चौथी
Hide Answer
Correct Answer: B [दूसरी ]
Explanation:
दूसरी पंचवर्षीय योजना का समयकाल 1956 से 1961 है। राउरकेला स्टील प्लांट की स्थापना एक जर्मनी कंपनी की सहायता से 1961 में की गयी थी। दुर्गापुर  स्टील प्लांट की स्थापना 1956 में की गयी थी।
70.
इंडोनेशिया की लदांग कृषि प्रणाली किस प्रकार की है?
[A] रोपाई
[B] स्थानान्तरण कृषि
[C] मिश्रित खेती
[D] बागवानी
Hide Answer
Correct Answer: B [स्थानान्तरण कृषि ]
Explanation:
यह स्थानान्तरण कृषि (shifting कल्टीवेशन) है, इसे मेक्सिको में मिल्पा, वेनेज़ुएला में कोनुको, ब्राज़ील में रोका, मध्य अफ्रीका में मसोले और वियतनाम में रे कहा जाता है।

71.
रणजीत सागर बाँध नदी घाटी परियोजना किस नदी पर स्थित है?
[A] रावी
[B] सतलुज
[C] झेलम
[D] सिन्धु
Hide Answer
Correct Answer: A [रावी ]
Explanation:
रणजीत सागर बाँध को थिएम डैम भी कहा जाता है, यह जलविद्युत परियोजना पंजाब सरकार द्वारा पंजाब और जम्मू-कश्मीर राज्य की सीमा पर निर्मित की गयी है। इस झील का 60% भाग जम्मू-कश्मीर में स्थित है। इस परियोजना का कार्य 1981 में शुरू हुआ था, और 2001 में यह कार्य पूरा हुआ था। इसकी उत्पादन क्षमता 600 मेगावाट है।
72.
महाराष्ट्र सरकार द्वारा बनाया जा रहा बबली प्रोजेक्ट किस नदी पर स्थित है?
[A] भीमा नदी
[B] कृष्णा नदी
[C] गोदावरी नदी
[D] पैनगंगा नदी
Hide Answer
Correct Answer: C [गोदावरी नदी ]
Explanation:
बबली परियोजना/बाँध महाराष्ट्र सरकार द्वारा गोदावरी नदी पर बनाया जा रहा है, इस प्रोजेक्ट पर जल के बंटवारे को लेकर महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के बीच विवाद है।
73.
वातन क्षेत्र पृथ्वी के स्थलमंडल में कहाँ स्थित है?
[A] पृथ्वी की सतह के ऊपर
[B] पृथ्वी के सतह के नीच व वाटर टेबल के ऊपर
[C] पृथ्वी की सतह के नीचे और वाटर टेबल के समानांतर
[D] पृथ्वी की सतह के नीच व वाटर टेबल के नीचे
Hide Answer
Correct Answer: B [पृथ्वी के सतह के नीच व वाटर टेबल के ऊपर ]
Explanation:
वातन क्षेत्र पृथ्वी की सतह और वाटर टेबल के बीच में स्थित है, यह क्षेत्र मिट्टी और चट्टानों से बना है।
74.
मतभंगा नदी किन दो देशों के बीच सीमा बनाती है?
[A] भारत और नेपाल
[B] भारत और बांग्लादेश
[C] भारत और म्यांमार
[D] भारत और श्रीलंका
Hide Answer
Correct Answer: B [भारत और बांग्लादेश ]
Explanation:
मतभंगा नदी भारत में कृष्णगंज से होकर गुज़रती है, यह नदी कई भागों में बंटी हुई है।
75.
मणिकर्ण गर्म जल स्त्रोत किस राज्य में स्थित है?
[A] उत्तराखंड
[B] हिमाचल प्रदेश
[C] जम्मू-कश्मीर
[D] गुजरात
Hide Answer
Correct Answer: B [हिमाचल प्रदेश ]
Explanation:
मणिकर्ण गर्म जल स्त्रोत हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में पार्वती नदी के किनारे स्थित है, यह गर्म जल स्त्रोत चर्म रोगों के उपचार में उपयोगी माना जाता है।
76.
निम्नलिखित में से किस पर्वत को “फाइव ट्रेज़रस ऑफ़ ग्रेट शो” कहा जाता है?
[A] ल्होत्से
[B] गोडविन ऑस्टिन
[C] कंचनजंगा
[D] धौलागिरी
Hide Answer
Correct Answer: C [कंचनजंगा ]
Explanation:
कंचनजंग विश्व का तीसरा सबसे ऊँचा पर्वत है, इसकी ऊंचाई 8,586 मीटर है। यह पर्वत नेपाल और सिक्किम के बीच स्थित है।
77.
तुंगभद्रा बहुउद्देशीय परियोजना किन दो राज्यों के बीच स्थित है?
[A] कर्नाटक और आंध्र प्रदेश
[B] कर्नाटक और महाराष्ट्र
[C] कर्नाटक, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश
[D] कर्नाटक और गोवा
Hide Answer
Correct Answer: A [कर्नाटक और आंध्र प्रदेश ]
Explanation:
तुंगभद्रा बहुउद्देशीय परियोजना का निर्माण कार्य 1949 में शुरू हुआ और 1953 में यह प्रोजेक्ट शुरू हुआ। इसकी विद्युत् उत्पादन क्षमता 127 मेगावाट है।
78.
सतमाला पहाड़ियां किस राज्य में स्थित हैं?
[A] गुजरात
[B] उत्तर प्रदेश
[C] महाराष्ट्र
[D] राजस्थान
Hide Answer
Correct Answer: C [महाराष्ट्र ]
Explanation:
सतमाला पहाड़ियां महाराष्ट्र के नासिक में स्थित हैं, यह सह्याद्री श्रेणी का हिस्सा है।
79.
भारत का 60% नमक किस राज्य द्वारा उत्पादित किया जाता है?
[A] राजस्थान
[B] ओडिशा
[C] गुजरात
[D] महाराष्ट्र
Hide Answer
Correct Answer: C [गुजरात ]
Explanation:
भारत विश्व का तीसरा सबसे बड़ा नमक उत्पादक देश है, भारत में 160 लाख टन नमक का उत्पादन किया जाता है। गुजरात, राजस्थान, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु भारत के सबसे बड़े नमक उत्पादक राज्य हैं।
80.
भारत में कच्चे नमक का सर्वाधिक उत्पादन किस राज्य द्वारा किया जाता है?
[A] बिहार
[B] असम
[C] पश्चिम बंगाल
[D] कर्नाटक
Hide Answer
Correct Answer: D [कर्नाटक ]
Explanation:
कर्नाटक भारत के कुल उत्पादन का 60% प्रतिशत कच्चा नमक उत्पादित करता है।

81.
अरुणाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा कब मिला?
[A] 1985
[B] 1986
[C] 1987
[D] 1988
Hide Answer
Correct Answer: C [1987 ]
Explanation:
20 फरवरी, 1987 को अरुणाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया गया, इससे पहले अरुणाचल प्रदेश केंद्र शासित प्रदेश था।
82.
बनिहाल दर्रा भारत के किस राज्य में स्थित है?
[A] जम्मू-कश्मीर
[B] हिमाचल प्रदेश
[C] उत्तराखंड
[D] सिक्किम
Hide Answer
Correct Answer: A [जम्मू-कश्मीर ]
Explanation:
बनिहाल दर्रा जम्मू-कश्मीर में पीर-पंजाल पर्वत श्रेणी में 2,832 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।
83.
गंगा की मुख्य शाखा को बांग्लादेश में किस नाम से जाना जाता है?
[A] जमुना
[B] पद्मा
[C] मेघना
[D] कालिंदी
Hide Answer
Correct Answer: B [पद्मा ]
Explanation:
गंगा नदी इस पद्मा शाखा की लम्बाई 120 किलोमीटर है, बंगाल की खाड़ी के निकट यह मेघना नदी में समाहित हो जाती है।
84.
भारत में कोयर उद्योग मुख्य रूप से किस राज्य में केन्द्रित है?
[A] कर्नाटक
[B] तमिलनाडु
[C] केरल
[D] आंध्र प्रदेश
Hide Answer
Correct Answer: C [केरल ]
Explanation:
यह उद्योग से नारियल पर निर्भर है केरल विश्व के कुल उत्पादन का 60% सफ़ेद कोयर का उत्पादन करता है।
85.
निम्नलिखित राज्यों पर विचार कीजिये :
1. मध्य प्रदेश 
2. ओडिशा  
3. छत्तीसगढ़ 
उपरोक्त में से कौन सा राज्य हीरे का उत्पादन करता है?
[A] केवल 1
[B] केवल 1 और 2
[C] उपरोक्त सभी
[D] केवल 1 और 2
Hide Answer
Correct Answer: A [केवल 1 ]
Explanation:
मध्य प्रदेश की बुंदर और पन्ना नामक खदान हीरे के उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है।
86.
थोरियम का मुख्य स्त्रोत मोनाजाईट सैंड भारत के किस राज्य में प्रमुखता से पाया जाता है?
[A] तमिलनाडु
[B] केरल
[C] महाराष्ट्र
[D] गोवा
Hide Answer
Correct Answer: B [केरल ]
Explanation:
थोरियम का उपयोग नाभिकीय संयंत्रों में इंधन के रूप में किया जाता है।
87.
नामचिक-नामफुक कोयला क्षेत्र किस राज्य में स्थित है?
[A] सिक्किम
[B] मेघालय
[C] अरुणाचल प्रदेश
[D] मणिपुर
Hide Answer
Correct Answer: C [अरुणाचल प्रदेश ]
Explanation:
नामचिक-नामफुक कोयला क्षेत्र अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में स्थित है।
88.
प्रायद्वीपीय भारत की तट रेखा और अंदमान निकोबार तथा लक्षद्वीप के तट का अनुपात क्या है?
[A] 2:1
[B] 2.5:1
[C] 3:1
[D] 3.5:1
Hide Answer
Correct Answer: B [2.5:1 ]
Explanation:
भारत की कुल तट रेखा 7,517 किलोमीटर है। प्रायद्वीपीय भारत की तट रेखा 5,423 किलोमीटर है जबकि अंदमान द्वीप समूह और लक्षद्वीप की तट रेखा की लम्बाई 2,049 किलोमीटर है।
89.
मालवा पठार मुख्य रूप से किन राज्यों में स्थित है?
[A] मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान
[B] महारास्थरा, मध्य प्रदेश, गुजरात
[C] मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान
[D] राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र
Hide Answer
Correct Answer: A [मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान ]
Explanation:
मालवा पठार मध्य भारत में स्थित है। यह पठार लगभग 81,767 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है।
90.
2010 में किस बंदरगाह को भारत का 13 प्रमुख बंदरगाह घोषित किया गया था?
[A] तूतीकोरिन
[B] मोर्मोगाओ
[C] एन्नोर
[D] पोर्ट ब्लेयर
Hide Answer
Correct Answer: D [पोर्ट ब्लेयर ]
Explanation:
पोर्ट ब्लेयर बंदरगाह अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में स्थित है।

91.
बाबा बुदन पहाड़ियां किस राज्य में स्थित हैं?
[A] आंध्र प्रदेश
[B] तमिलनाडु
[C] कर्नाटक
[D] गुजरात
Hide Answer
Correct Answer: C [कर्नाटक ]
Explanation:
बाबा बुदन पहाड़िया कर्नाटक के चिकमंगलूर में स्थित हैं, यह समुद्रतल से 1,895 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।
92.
निम्नलिखित राज्यों पर विचार कीजिये : 
1. मध्य प्रदेश 
2. महाराष्ट्र 
3. ओडिशा 
छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किन राज्यों के हिस्सों से बनाया गया था?
[A] केवल 1
[B] 1 और 2
[C] 1 और 3
[D] 1, 2 और 3
Hide Answer
Correct Answer: A [केवल 1 ]
Explanation:
छत्तीसगढ़ राज्य 1 नवम्बर, 2000 को अस्तित्व में आया था।
93.
भारत का सबसे लम्बा राष्ट्रीय राजमार्ग कौन सा है?
[A] राष्ट्रीय राजमार्ग 4
[B] राष्ट्रीय राजमार्ग 7
[C] राष्ट्रीय राजमार्ग 8
[D] राष्ट्रीय राजमार्ग 10
Hide Answer
Correct Answer: B [राष्ट्रीय राजमार्ग 7 ]
Explanation:
राष्ट्रीय राजमार्ग 7 का नाम अब बदलकर राष्ट्रीय राजमार्ग 44 रखा गया है। यह राजमार्ग जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर से शुरू होकर दक्षिण भारत के कन्याकुमारी तक जाता है। इसकी कुल लम्बाई 3,745 किलोमीटर है।
94.
निम्नलिखित में से कौन सा राष्ट्रीय मार्ग सिक्किम को शेष भारत से जोड़ता है?
[A] राष्ट्रीय राजमार्ग 31A
[B] राष्ट्रीय राजमार्ग 32A
[C] राष्ट्रीय राजमार्ग 28
[D] राष्ट्रीय राजमार्ग 26 A
Hide Answer
Correct Answer: A [राष्ट्रीय राजमार्ग 31A ]
Explanation:
यह राजमार्ग मुख्य रूप से सिक्किम और पश्चिम बंगाल में स्थित है।
95.
राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी उधमशीलता एवं प्रबंधन संस्थान किस राज्य में स्थित है?
[A] राजस्थान
[B] हरियाणा
[C] आंध्र प्रदेश
[D] कर्नाटक
Hide Answer
Correct Answer: B [हरियाणा ]
Explanation:
राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी उधमशीलता एवं प्रबंधन संस्थान हरियाणा के सोनीपत में स्थित है।
96.
तालचर तापीय उर्जा प्लांट किस राज्य में स्थित है?
[A] कर्नाटक
[B] ओडिशा
[C] पश्चिम बंगाल
[D] हिमाचल प्रदेश
Hide Answer
Correct Answer: B [ओडिशा ]
Explanation:
तालचर तापीय उर्जा प्लांट ओडिशा के अंगुल जिले में स्थित है। इस पॉवर प्लांट को फरवरी 1968 में कमीशन किया गया था। इसकी उर्जा उत्पादन  क्षमता 460 मेगावाट है।
97.
हीराकुंड बाँध किस नदी पर स्थित है?
[A] रिहंद
[B] महानदी
[C] स्वर्णरेखा
[D] भार्गवी
Hide Answer
Correct Answer: B [महानदी ]
Explanation:
हीराकुंड बाँध ओडिशा में महानदी पर स्थित है, यह विश्व के सबसे बड़े बांधों में से एक है।
98.
स्टिलवेल रोड भारत को किस पड़ोसी देश से जोड़ता है?
[A] चीन
[B] भूटान
[C] बांग्लादेश
[D] पाकिस्तान
Hide Answer
Correct Answer: A [चीन ]
Explanation:
स्टिलवेल रोड भारत के लेडो को म्यांमार से होते हुए चीन के कुनमिंग से जोड़ता है।
99.
गुरुशिखर चोटी किस राज्य में स्थित है?
[A] हरियाणा
[B] केरल
[C] राजस्थान
[D] बिहार
Hide Answer
Correct Answer: C [राजस्थान ]
Explanation:
गुरुशिखर चोटी राजस्थान में स्थित है, यह समुद्रतल से 1,722 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह माउंट आबू से 15 किलोमीटर दूर स्थित है।
100.
इलायची पहाड़ियों के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये?
1. यह पश्चिमी घाट में स्थित हैं 
2. यह केरल और तमिलनाडु के बीच सीमा का निर्माण करती हैं 
3. यह विश्व धरोहर की सूची में शामिल हैं 
उपरोक्त में से कौन सा कथन सत्य है?
[A] केवल 1
[B] केवल 1 और 2
[C] 1, 2 और 3
[D] केवल 1 और 3
Hide Answer
Correct Answer: B [केवल 1 और 2 ]
Explanation:
इलायची पहाड़ियां केरल और तमिलनाडु में पश्चिमी घाट में स्थित हैं। यह पहाड़ियां इलायची, मिर्च और कॉफ़ी के खेती के लिए प्रसिद्ध हैं।



No comments:

Post a Comment