Wednesday, 30 May 2018

India History Quiz set 2

51.
किस राज्य के राजा ने देवपुत्र उपाधि को अपनाया?
[A] कुषाण
[B] शक
[C] यवन
[D] गुप्त
Hide Answer
Correct Answer: A [कुषाण]
Explanation:
कनिष्क कुशान वंश का राजा था| उसके उत्तराधिकारियों ने देवपुत्त की उपाधि को अपनाया जिका अर्थ होता है देवताओं का पुत्र|
52.
महासंघिक निकाय कहाँ विकसित हुआ?
[A] वैशाली
[B] वज्जि
[C] पाटलिपुत्र
[D] राजगृह
Hide Answer
Correct Answer: A [वैशाली ]
Explanation:
 वैशाली में सम्पन्न द्वितीय बौद्ध संगीति में थेर भिक्षुओं ने मतभेद रखने वाले भिक्षुओं को संघ से बाहर निकाल दिया। अलग हुए इन भिक्षुओं ने उसी समय अपना अलग संघ बनाकर स्वयं को ‘महासांघिक’ और जिन्होंने निकाला था उन्हें ‘हीनसांघिक’ नाम दिया| जिसने कालांतर में महायान और हीनयान का रूप धारण कर किया।
53.
कौन सा मिलान सही है?
[A] शाक्य- कपिलवस्तु
[B] कोलिय- रामग्राम
[C] कालम – अल्लाकप्पा
[D] मल्ल – कुशीनगर
Hide Answer
Correct Answer: A [शाक्य- कपिलवस्तु]
Explanation:
कपिलवस्तु में क्षत्रियों के शाक्य वंश के रजा शुद्धोदन राज्य करते थे| उन्हों के गौतम बुध्द का जन्म हुआ| 
54.
निर्भर पत्नि और बच्चों को बेसहारा छोड़ भिक्षु बनने के लिए सजा किसने निर्धारित की?
[A] मनु
[B] कालिदास
[C] चाणक्य
[D] व्यास
Hide Answer
Correct Answer: C [चाणक्य]
Explanation:
चाणक्य चन्द्रगुप्त मौर्य के कुलगुरु थे| उन्हें विष्णुगुप्त या कौटिल्य भी कहा जाता है| उन्होंने अर्थशास्त्र की रचना की|
55.
23 वें जैन तीर्थंकर किस जगह से सम्बंधित थे?
[A] वैशाली
[B] वाराणसी
[C] पाटलिपुत्र
[D] वज्जि
Hide Answer
Correct Answer: B [वाराणसी]
Explanation:
तीर्थंकर पार्श्वनाथ वाराणसी के राजा अश्वसेन और रानी वामा के पुत्र थे| वे काशी में 800 ई पाऊ रहते थे| उन्हें शिखरजी में निर्वाण प्राप्त हुआ|
56.
निम्नलिखित में कौन से शिक्षक गौतम बुध्द को ज्ञान प्राप्त करने से पहले नियुक्त किये गए थे?
1. अलारा कलमा 2. उद्द्क रामपुत्र 3. मखली गोसाला 4. निगांथा नाटापुत्त
 सही विकल्प चुनिए:-
[A] केवल 1 और 2
[B] 1 और 3
[C] उपरोक्त में से कोई नहीं
[D] ये सभी
Hide Answer
Correct Answer: A [केवल 1 और 2 ]
Explanation:
अलारा कलमा और उद्द्क रामपुत्र गौतम बुध्द के शिक्षक थे| अलारा कलमा एक ब्राह्मण संत और दार्शनिक थे|वह सांख्य दर्शन के विशेषज्ञ थे। पीयू ली कैनन ग्रंथों के अनुसार, वह गौतम बुद्ध के पहले शिक्षकों थे। इन्होने उन दोनों से योग-साधना सीखी।
57.
निम्नलिखित में ऋग्वेद की शाखा है:-
[A] शौनक
[B] अश्वलायन
[C] संखायन
[D] शाकल
Hide Answer
Correct Answer: D [शाकल]
Explanation:
ऋग्वेद विश्व की पहली पुस्तक है| इसकी दो शाखाएं हैं :- शाकल और वाष्कल
58.
जूनागढ़ अभिलेख में किस शक राजा का नाम दर्ज है?
[A] रुद्रदामन
[B] मोगा
[C] अजेस
[D] नाहपान
Hide Answer
Correct Answer: A [रुद्रदामन]
Explanation:
जूनागढ़ अभिलेख गुजरात के जूनागढ़ में है| इसमें शक राजा रुद्रदामन का नाम है| इसमें वर्णन है कि सुदर्शन झील का पुनर्निर्माण रुद्रदामन ने कराया जो मौर्यों द्वारा निर्मित थी|
59.
चतुर्थ बौध्द संगीति किसके समय हुई?
[A] कनिष्क
[B] वासुदेव
[C] कालाशोक
[D] अशोक
Hide Answer
Correct Answer: A [कनिष्क]
Explanation:
चतुर्थ बौध्द संगीति कनिष्क के समय हुई| कनिष्क कुषाणों का राजा था| इस संगीति के अध्यक्ष वसुमित्र थे और उपाध्यक्ष अश्वघोष थे जो कनिष्क के दरबारी कवि और बुध्दचरित के रचयित थे| यह कश्मीर के कुंडलवन में हुई|
60.
मथुरा का कला स्कूल का उन्नत समय किस काल का था?
[A] कुषाण
[B] शक
[C] मौर्य
[D] गुप्त
Hide Answer
Correct Answer: A [कुषाण]
Explanation:
मथुरा का कला स्कूल कला के क्ष्टर का उस समय का विश्व प्रसिध्द स्कूल था| इसका मुख्य रूप से विकास कुषाण काल में हुआ| मथुरा कनिष्क की दूसरी राजधानी थी जो कुषाणों का सर्वश्रेष्ठ राजा था|

61.
भारत का प्रथम शक राजा कौन था?
[A] मोगा
[B] रुद्रदामन
[C] अजेस
[D] घटोत्कच
Hide Answer
Correct Answer: A [मोगा]
Explanation:
मोगा भारत का पहला शक राजा था। उसने भारत में शक राज्य की नींव डाली और उत्तर पश्चिम भारत के बड़े हिस्से में अपना राज्य बनाया।
62.
स्ट्रेटगोज की नियुक्ति किसने की?
[A] यवन
[B] शक
[C] कुषाण
[D] हूण
Hide Answer
Correct Answer: A [यवन]
Explanation:
स्ट्रेटगोज यवनों के सेनाध्यक्ष को कहा जाता था।
63.
190 ई पू में बैक्टिरिया के किस यवन राजा ने भारत पर आक्रमण किया?
[A] डेमेट्रियस
[B] अलेक्जेंडर
[C] सेल्यूकस निकेटर
[D] मिनांडर
Hide Answer
Correct Answer: A [डेमेट्रियस]
Explanation:
190 ई पू में डेमेट्रियस नामक यवन राजा ने भारत पर आक्रमण किया और मौर्य साम्राज्य का बड़ा इलाका जीता।
64.
प्रसिद्ध इंडो ग्रीक राजा मिनांडर I ने अपनी राजधानी कहाँ बनाई?
[A] तक्षशिला
[B] मथुरा
[C] उज्जैन
[D] पाटलिपुत्र
Hide Answer
Correct Answer: A [तक्षशिला]
Explanation:
मिनांडर प्रथम प्रसिध्द यवन राजा था। उसने अपनी राजधानी तक्षशिला में बनाई।
65.
किस ग्रीक राजदूत ने विष्णु के सम्मान में स्तम्भ बनवाया?
[A] मेगस्थनीज
[B] हेलियोडोरस
[C] हीरोडोट्स
[D] फाह्यान
Hide Answer
Correct Answer: B [हेलियोडोरस]
Explanation:
ग्रीक राजदूत हेरीओडोरस ने विदिशा में शुंग राजा विष्णु के सम्मान में स्तम्भ बनवाया। उस राजदूत को ग्रीक राजा भागभद्र ने भेजा था।
66.
सर्वप्रथम सोने के सिक्के किस राज्य के राजाओं ने जारी किए?
[A] शक
[B] यवन
[C] गुप्त
[D] मौर्य
Hide Answer
Correct Answer: B [यवन]
Explanation:
भारत में सर्वप्रथम सोने के सिक्कों को जारी करने का श्रेय यवन राजाओं को जाता है|
67.
बृहत कथा की रचना किसने की?
[A] गुणाढ्य
[B] सर्व वर्मन
[C] पाणिनि
[D] राधागुप्त
Hide Answer
Correct Answer: A [गुणाढ्य]
Explanation:
बृहत्कथा की रचना गुणाढ्य ने की जो राजा हाल के राजकवि थे।
68.
किस सातवाहन राजा ने शक राजाओं से मालवा को वापिस जीता?
[A] गौतमीपुत्र शातकर्णि
[B] सातकर्णी प्रथम
[C] हाल
[D] सिमुक
Hide Answer
Correct Answer: A [गौतमीपुत्र शातकर्णि]
Explanation:
गौतमीपुत्र शातकर्णि ने मालवा को शक राजाओं से वापिस जीत लिया जिसे पूर्व के सातवाहन राजा हार चुके थे।
69.
इनमें से कौन सा शिलालेख सातवाहन काल से संबंधित है?
[A] नासिक
[B] जूनागढ़
[C] 1 और 2 दोनों
[D] इनमें से कोई नहीं
Hide Answer
Correct Answer: A [नासिक]
Explanation:
नस्सिक का शिलालेख सातवाहन काल से सम्बंधित है| इसे गौतमीपुत्र शातकर्णी की माँ गौतमी ने बनवाया| इसमें गौतमीपुत्र शातकर्णी  को अद्वितीय ब्राह्मण और क्षत्रियों का मान मर्दन करने वाला बताया गया है|
70.
सातवाहन वंश के किस राजा ने गाथाशप्तसती की रचना की?
[A] राजा हाल
[B] सिमुक
[C] यज्ञ श्री शातकर्णि
[D] गौतमी पुत्र शातकर्णि
Hide Answer
Correct Answer: A [राजा हाल]
Explanation:
राजा हाल सातवाहन वंश का एक विद्वान राजा था। उसने गाथाशप्तसती की रचना की जो प्राकृत भाषा में प्रेम कविताओं का संग्रह है।

71.
किस वंश के राजाओं ने ब्राह्मणों को अनुदान में भूमि दी?
[A] कण्व
[B] शुंग
[C] सातवाहन
[D] मौर्य
Hide Answer
Correct Answer: C [सातवाहन]
Explanation:
सातवाहन वंश आंध्र प्रदेश का वंश था जिन्होंने ब्राह्मणों को अनुदान में भूमि दी। सातवाहन वंश के राजा खुद भी ब्राह्मण जाति से थे।
72.
अशोक के अपने शिलालेख में किस क्षेत्र को करमुक्त बनाने और मात्र 1/8 कर लगाने की जानकारी दी है?
[A] लुम्बिनी
[B] कुशीनगर
[C] जूनागढ़
[D] भाब्रू
Hide Answer
Correct Answer: A [लुम्बिनी]
Explanation:
अपने सिंहासन की 20 वीं वर्षगांठ पर, अशोक ने लुम्बिनी को कर-मुक्त के रूप में घोषित किया और केवल 1 / 8वी हिस्सा करयोग्य के रूप में घोषित किया। इस तथ्य का वर्णन निग्लिवा और रुमंदेई के शिलालेखों में पाया जाता है।
73.
शतपथ ब्राह्मण और तैत्तिरीय ब्राह्मण किसके ब्राह्मण ग्रंथ हैं।
[A] ऋग्वेद
[B] सामवेद
[C] यजुर्वेद
[D] अथर्ववेद
Hide Answer
Correct Answer: C [यजुर्वेद]
Explanation:
शतपथ ब्राह्मण और तैत्तिरीय ब्राह्मण यजुर्वेद के ब्राह्मण ग्रंथ हैं।
74.
निम्नलिखित में से सिंधु घाटी सभ्यता के ढोलवीरा स्थल की सबसे अनोखी विशेषता क्या है?
[A] इसके शहरों को क्षैतिज रूप से कई भागों में विभाजित किया गया था
[B] इसके शहर असमान रूप से विभाजित थे
[C] इसके शहरों को 3 भागों में विभाजित किया गया था
[D] इनमें से कोई नहीं
Hide Answer
Correct Answer: C [इसके शहरों को 3 भागों में विभाजित किया गया था]
Explanation:
सिन्धु घटी सभ्यता का धौलाविरा शहर आज के गुजरात में स्थित था| इसकी प्रमुख विशेषता शहर का तीन हिस्सों में विभाजन था|
75.
कौन से राज्य गौतम बुध्द के जीवन से सम्बंधित थे?
1- अवंति
2- गांधार
3- कोसल
4- मगध
सही विकल्प चुनिए:-
[A] 1,2 और 3
[B] 2 और 4
[C] 3 और 4
[D] 1, 3 और 4
Hide Answer
Correct Answer: C [3 और 4]
Explanation:
अवंति और गांधार राज्य गौतम बुद्ध के जीवन से प्रत्यक्ष एउप से संबंधित नहीं थे। इसके अलावा कोसल के राजा प्रसेनजित गौतम बुद्ध के शिष्य थे। मगध का राज्य गौतम बुध्द की शिक्षाओं से प्रत्यक्ष सम्बन्धित है।
76.
ऋग्वेदिक काल की अर्थव्यवस्था के बारे में कौन सा कथन असत्य है?
[A] मुख्यतः देहाती अर्थव्यवस्था
[B] कई अनाज की खेती
[C] कृषि आधारित समाज
[D] वेतन की अधिकता
Hide Answer
Correct Answer: D [वेतन की अधिकता]
Explanation:
ऋग्वेदिक काल में वेतन देने और लेने के कोई साक्ष्य नहीं है।
77.
कौन सा शब्द वेदों और वेदों की शाखाओं को सिखाने के विद्यालय के लिए प्रयोग किया गया है?
[A] शाखा
[B] चरण
[C] रथ
[D] यज्ञ
Hide Answer
Correct Answer: B [चरण]
Explanation:
चरण शब्द वेदों और वेदों की शाखाओं को सिखाने के विद्यालय के लिए प्रयोग किया गया है।
78.
प्राकृत भाषा की व्याकरण प्राकृत प्रकाश की रचना किसने की?
[A] पिंगल
[B] यास्क
[C] वररुचि
[D] शौनक
Hide Answer
Correct Answer: C [वररुचि]
Explanation:
प्राकृत भाषा की व्याकरण प्राकृत प्रकाश की रचना वररुचि ने की। इसकी तिथि अभी तक अज्ञात है।
79.
मेगस्थनीज द्वारा भारत के बारे में कहे गए कथनों में कौन सा सत्य नहीं है?
[A] भारत में प्रचुर सोना, चांदी, तांबा और लोहा है।
[B] भारत में सुव्यवस्थित जाति व्यवस्था है।
[C] भारत में अक्सर अकाल पड़ता है।
[D] डाइनोसियस ने भारत पर आक्रमण किया।
Hide Answer
Correct Answer: C [भारत में अक्सर अकाल पड़ता है।]
Explanation:
इसमें तीसरा कथन गलत है। भारत प्राचीन काल में कभी भी अकाल नहीं पड़ा। ऐसा यहाँ प्रचुर बारिश के कारण हुआ।
80.
निम्नलिखित में भारत के बारे में सर्वप्रथम किस ग्रीक विद्वान ने लिखा है?
[A] हीरोडोट्स
[B] स्टेसीएस
[C] सायलैक्स
[D] हिप्प्लस
Hide Answer
Correct Answer: C [सायलैक्स]
Explanation:
ग्रीक लेखों के अनुसार सबसे पहले सायलैक्स भारत आया और उसे दौरिअस नामक राजा ने भेजा। उसके लेख आज नष्ट हो चुके हैं।

81.
नाभिवर्ष किस देश का ऐतिहासिक नाम है:-
[A] भारत
[B] म्यांमार
[C] चीन
[D] मिस्र
Hide Answer
Correct Answer: A [भारत]
Explanation:
ऐतिहासिक स्रोतों के अनुसार, भारत का नाम भारतवर्ष का पुराना नाम नाभिवर्ष था जो पहले जैन तीर्थंकर ऋषभदेव के पिता राजा नाभि के नाम पर था।
82.
निम्नलिखित कथनों पर ध्यान दीजिये:-
1- अंडाल एक महिला संत थी जिसकी रचनाएं व्यापक रूप से गायी जाती थीं|
2- कराइकल अम्माययार शिव के भक्त थे जिन्होंने अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अत्यधिक भक्ति के मार्ग को अपनाया|
इनमें कौन से कथन सत्य हैं?
[A] केवल 1
[B] केवल 2
[C] 1 और 2 दोनों
[D] इनमें से कोई नहीं
Hide Answer
Correct Answer: C [1 और 2 दोनों]
Explanation:
अंडाल एक महिला संत थी जिसकी रचनाएं व्यापक रूप से गायी जाती थीं| इसके अलावा कराइकल अम्माययार शिव के भक्त थे जिन्होंने अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अत्यधिक भक्ति के मार्ग को अपनाया|
ये दोनों ही कथन सत्य हैं|
83.
निम्नलिखित में किस भारतीय राजा ने धर्म महामात्त नियुक्त किए थे?
[A] अशोक
[B] समुद्रगुप्त
[C] चंद्रगुप्त I
[D] चंद्रगुप्त मौर्य
Hide Answer
Correct Answer: A [अशोक]
Explanation:
अशोक ने अपने धम्म या धर्म के प्रचार के लिए धर्म महामात्त नियुक्त किये थे जो उसके धर्म का प्रचार करते थे। इसकी जानकारी अशोक के शिलालेख से मिलती है।
84.
जैन धर्म के 22वें तीर्थंकर कौन थे?
[A] ऋषभदेव
[B] अरिष्टनेमि
[C] पार्श्वनाथ
[D] महावीर
Hide Answer
Correct Answer: B [अरिष्टनेमि]
Explanation:
जैन धर्म के 22वें तीर्थंकर अरिष्टनेमि थे। उनका वर्णन ऋग्वेद में है। जैन धर्म के पहले तीर्थंकर ऋषभदेव थे। जैन धर्म में कुल 24 तीर्थंकर थे जिनमें से पहले ऋषभदेव और 22वें अरिष्टनेमि का नाम ऋग्वेद में है।
85.
मातृनामा किस वंश के  शासकों द्वारा शुरू किया गया?
[A] मौर्य
[B] गुप्त
[C] सातवाहन
[D] कण्व
Hide Answer
Correct Answer: C [सातवाहन]
Explanation:
मातृनामा अपने नाम के आगे माता का नाम लिखने की प्रथा थी। मातृनामा सातवाहन राजाओ ने शुरू की। उदाहरण के लिए सातवाहन वंश का सबसे महान राजा शातकर्णि था जिसने अपना नाम अपनी माँ गौतमी के नाम पर गौतमीपुत्र शातकर्णि रखा।
86.
मनु ने किस अपराध के लिए ब्राह्मण को अन्य वर्ण की तुलना में अधिक दंड देने को कहा?
[A] चोरी
[B] हत्या
[C] गाली गलौज
[D] राजद्रोह
Hide Answer
Correct Answer: A [चोरी]
Explanation:
मनु महाराज ने मनुस्मृति की रचना की। मनुस्मृति के अनुसार चोरी के लिए ब्राह्मण को अन्य वर्ण की अपेक्षा अधिक दंड मिलना चाहिए।
87.
“राजा ब्राह्मणों को छोड़कर सबका स्वामी है।” यह विचार किसके थे?
[A] मनु
[B] गौतम
[C] याज्ञवल्क्य
[D] व्यास
Hide Answer
Correct Answer: B [गौतम]
Explanation:
“राजा ब्राह्मणों को छोड़कर सबका स्वामी है।” यह विचार गौतम धर्मसूत्र का था। गौतम धर्मसूत्र की रचना गौतम ऋषि ने की। गौतम धर्मसूत्र हिन्दू धर्म के चार धर्मसूत्रो नें से सबसे पुराना प्रामाणिक और श्रेष्ठ है।
88.
किस चोल राजा ने मालदीव को जीता?
[A] राजराज
[B] राजेंद्र चोल I
[C] राजेंद्र चोल II
[D] राजराज II
Hide Answer
Correct Answer: A [राजराज]
Explanation:
राजराज चोल चोल वंश का एक प्रमुख राजा था। उसकी समुद्री सेना 12000 की थी।उसने श्रीलंका और मालदीव को जीतकर अपनी समुद्री शक्ति का परिचय दिया था। इसके अलावा उसने कलिंग को भी जीता। चोल वंश तीसरी सदी से 11 वीं सदी तक राज्य करने वाला दक्षिण भारत का एक प्रमुख वंश था।
89.
कल्पद्रुम की रचना किसने की?
[A] कालिदास
[B] लक्ष्मीधर
[C] सर्वेश
[D] सदल मिश्र
Hide Answer
Correct Answer: B [लक्ष्मीधर]
Explanation:
कल्पद्रुम की रचना लक्ष्मीधर ने की। वह गड़हवाल वंश का मंत्री था। गड़हवाल वंश कन्नौज का राजपूत क्षत्रिय वंश था। इसका महान राजा गोविंदचंद था और अंतिम राजा जयचंद था जो मुहम्मद गोरी से लड़ते हुए मारा गया।
90.
अशोक के ब्राह्मी शिलालेख को सर्वप्रथम किसने पढ़ा?
[A] जेम्स प्रिंसेप
[B] मैक्समूलर
[C] कॉर्निंगहम
[D] इनमें से कोई नहीं
Hide Answer
Correct Answer: A [जेम्स प्रिंसेप]
Explanation:
जेम्स प्रिंसेप (1799 – 1840) एक इंग्लिश विद्वान था। वह यंग बंगाल आंदोलन का प्रारम्भक था। उसने सर्वप्रथम अशोक के शिलालेखों को पढ़ा और सर्वप्रथम उसने ही ब्राह्मी लिपि को पढ़ा।

91.
चावल की खेती के प्रथम साक्ष्य कहाँ से प्राप्त हुए हैं?
[A] गंगा घाटी
[B] जमुना घाटी
[C] बेलन घाटी
[D] हिमालय की घाटी
Hide Answer
Correct Answer: C [बेलन घाटी]
Explanation:
चावल की खेती के प्रथम साक्ष्य बेलन घाटी से प्राप्त हुए हैं। यह स्थान उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में है।
92.
सिंधु घाटी सभ्यता के किस स्थल से अग्निवेदिकाएँ प्राप्त हुई हैं?
[A] मोहनजोदड़ो
[B] लोथल
[C] कालीबंगन
[D] लोथल
Hide Answer
Correct Answer: C [कालीबंगन]
Explanation:
कालीबंगन सिंधु घाटी सभ्यता का एक प्रमुख स्थल है। यहां से ऊँटो की हड्डियाँ, अग्निवेदिकाएँ, जुते हुए खेत आदि प्रमुख साक्ष्य प्राप्त हुए हैं।
93.
पाली ग्रंथों में निगंठना निपुत्त किसे कहा गया है?
[A] अशोक
[B] गौतम बुद्ध
[C] चंद्रगुप्त मौर्य
[D] महावीर स्वामी
Hide Answer
Correct Answer: 0 []
Explanation:
पाली भाषा में महावीर स्वामी को निगंठना निपुत्त कहा गया है। महावीर स्वामी जैन धर्म के अंतिम और 24वें तीर्थंकर थे।
94.
किस गुप्त राजा को लिच्छवि दौहित्र कहा जाता था?
[A] श्रीगुप्त
[B] चंद्रगुप्त I
[C] चंद्रगुप्त II
[D] समुद्रगुप्त
Hide Answer
Correct Answer: D [समुद्रगुप्त]
Explanation:
समुद्रगुप्त चंदगुप्त प्रथम का बेटा था। वह चंद्रगुप्त की पत्नि लिच्छवि राजकुमारी का पुत्र था। इसी कारण समुद्रगुप्त को लिच्छवि दौहित्र कहा जाता था अर्थात लिच्छवियों की पुत्री का पुत्र।
95.
मौर्य काल के दौरान राज्य के राजस्व की वसूली कौन सा अधिकारी करता था?
[A] सन्निधात्री
[B] प्रदेष्ठ
[C] संहर्ता
[D] सेनापति
Hide Answer
Correct Answer: C [संहर्ता]
Explanation:
मौर्य काल के दौरान राजस्व विभाग का मुख्य अधिकारी संहर्ता होता था जिसका कार्य पूरे राज्य से राजस्व की वसूली था। राजस्व का प्रमुख स्रोत कृषि था।
96.
गुप्त काल के दौरान स्वर्ण सिक्को की कमी और गुप्त काल के बाद सिक्कों की कमी का क्या कारण था?
[A] माल सस्ता हो गया।
[B] स्वर्ण खनन रोक दिया गया था।
[C] मंदी की अव्यवस्था हो गयी
[D] व्यापार में गिरावट आई थी
Hide Answer
Correct Answer: D [व्यापार में गिरावट आई थी]
Explanation:
गुप्त काल में सिक्कों का कम होना तथा गुप्त काल के बाद सिक्कों के अकाल का कारण व्यापार में गिरावट था।
97.
निम्नलिखित में अष्टमहस्थान कौन सा नहीं है?
[A] लुम्बिनी
[B] राजगृह
[C] कुशीनगर
[D] तक्षशिला
Hide Answer
Correct Answer: D [तक्षशिला]
Explanation:
महात्मा बुद्ध से जुड़े आठ स्थान लुम्बिनी , गया , सारनाथ ,कुशीनगर , श्रावस्ती , सकास्य , राजगृह और वैशाली को बौद्ध ग्रंथो में अष्टमहास्थान के नाम से जाना गया 
98.
तृतीय बौध्द संगीति किसके काल में हुई?
[A] अशोक
[B] कालाशोक
[C] कनिष्क
[D] अजातशत्रु
Hide Answer
Correct Answer: A [अशोक]
Explanation:
तृतीय बौध्द संगीति अशोक के काल में हुई। यह पाटलिपुत्र में हुई। तृतीय बौध्द संगीति के अध्यक्ष मोगलीपुत्त तिस्स थे।
99.
गौतम बुद्ध को किस उम्र पर ज्ञान प्राप्त हुआ?
[A] 30
[B] 35
[C] 42
[D] 38
Hide Answer
Correct Answer: B [35]
Explanation:
गौतम बुद्ध को 35 वर्ष की उम्र में एक वटवृक्ष के नीचे ज्ञान प्राप्त हुआ।
100.
गौतम बुद्ध का एकमात्र पुत्र का क्या नाम था?
[A] राहुल
[B] रोहित
[C] चन्ना
[D] इनमें से कोई नहीं
Hide Answer
Correct Answer: A [राहुल]
Explanation:
गौतम बुध्द की पत्नि का नाम यशोधरा था। उनका एक पुत्र राहुल था जिसका जन्म 534 ई पू में हुआ।








No comments:

Post a Comment